GA4-314340326 डा. आंबेदकर आधुनिक भारत के निर्माता: खिजरी विधायक राजेश कच्छप

डा. आंबेदकर आधुनिक भारत के निर्माता: खिजरी विधायक राजेश कच्छप


श्रद्धासुमन अर्पित करते विधायक राजेश कच्छप
angara(ranchi) मानकी ढीपा डोल बगीचा स्थित संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग ने माल्यार्पण किया।  खिजरी विधायक राजेश कच्छप  सहित अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि डा. साहेब आधुनिक भारत के निर्माता है। इनके विचार आज के समय में भी प्रासंगिक है। हम भाग्यशाली है कि संविधान निर्माता, दलित शोषित पीड़ित समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों का बोध कराने वाले भारतरत्न अंबेडकर जी की जयंती मना रहे है।                     

                              आजसू पार्टी द्वारा आयोजित श्रद्धासुमन में सुदेश कुमार महतो हुए शामिल

आजसू पार्टी द्वारा अर्पित किया गया श्रद्धासुमन
आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, केन्द्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव, जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुण्डा, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भोगता, राजू नायक, अर्जुन राम, अजीत महतो, जितेन्द्र सिंह, फूलकुमारी देवी, नामकुम उपप्रमुख वीणा देवी, जगरनाथ महतो, राजेश सिंह, रंथु नायक, जगदीश नायक आदि शामिल हुए। इस अवसर पर पारसनाथ उरांव के द्वारा 40 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। सुदेश कुमार महतो  ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन पिछड़े वर्गों, दलितों व गरीबों के उत्थान के लिए न्यौछावर कर दिया। उन्होंने सिर्फ सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को समानता का अधिकार, जनसंख्या नियंत्रण, यूनिफार्म सिविल कोड, मौलिक दायित्व के विचार को प्रमुखता से रखा। अपने प्रगतिशील विचारों के कारण वे आज भी करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत है।   

                                     भाजपा की तरफ से प्रदेश महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा हुए शामिल   

श्रद्धांजलि देते डा. प्रदीप वर्मा
भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती कुजूर, डा. रिझू नायक, राजन साहू सहित अन्य अतिथियों ने यहां माल्यार्पण किया। डा. प्रदीप वर्मा  ने कहा कि डा. आंबेडकर युग पुरूष थे। उनका योगदान भारतवर्ष हमेशा अपने स्मरण में रखेगा। मौके पर मनेश महतो, प्रमोद सिंह, सोहन मुंडा, कृष्णा पाहन, राजेंद्र महतो, माधुरी देवी, अमित मिश्रा, गाजू महतो, सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم