![]() |
जनसंघ काल के कार्यकर्ता को सम्मानित करते रामकुमार पाहन। |
Angara (Ranchi) खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने गुरूवार को गोंदलीपोखर में जनसंघ जमाने के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। बाद में सभी ने संकल्प सभा कर रांची लोस व खिजरी विस में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने सामूहिक संकल्प लिया कि भाजपा के नीति व सिद्धांत को जन जन तक पहुंचायेंगे। इसके अलावा 11 अप्रैल को घोषित प्रोजेक्ट भवन घेराव कार्यक्रम में जनसंघ जमाने के कार्यकर्ता पूरी उत्साह के साथ शामिल होंगे। मिशन 2024 के तहत रांची लोस व खिजरी विस को बहुमत के साथ विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। संचालन मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो ने किया। जनसंघ जमाने के कार्यकर्ता विष्णुचरण महतो, विशेश्वर चौधरी, हरिहर महतो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, दुर्गा महतो, जगेश्वर महतो, धनीराम महतो, किस्टो मुंडा, शिबू मुंडा, बिरजा मुंडा, रोहित करमाली, रामेश्वर महतो, राजेंद्र महतो सहित अन्य शामिल थे।
खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि जनसंघ काल के हमारे अभिभावकों व युवा जोश के साथ मिलाकर आगामी लोस व विस चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेंगे। भाजपा में नेता नही कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। जनसंघ काम के हमारे अभिभावकों ने अपने खून-पसीना से पार्टी को सींचा है।
Former MLA Ramkumar Pahan honored BJP worker of Jana Sangh period in Gondlipokhar, resolved to win / Angara / Ranchi / Jharkhand
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.