GA4-314340326 पेबर रोड निर्माण की जिपस सदस्य ने रखी आधारशिला

पेबर रोड निर्माण की जिपस सदस्य ने रखी आधारशिला

पेबर रोड निर्माण की आधारशिला रखते राजेन्द्र शाही मुण्डा
 Angara (Ranchi) नवागढ़ पंचायत में रविवार को 15वें वित्त आयोग के फंड से पेबर रोड निर्माण की आधारशिला रखी गई। इसकी आधारशिला जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने रखी। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार पंचायतों को अधिकार दे। सरकार लगातार पंचायतों के विकास फंड को रोकने में लगी है। मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने कहा कि नवागढ़ पंचायत में विकास की शुरूआत हो रही है। इसका अंत नही है। यह क्रम लगातार जारी रहेगा। रंगामाटी में जग्गू बेदिया के घर से संजय बेदिया के घर तक पेबर रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर जगदीश भोगता, महावीर बेदिया, राहुल पाहन, गीता देवी, सुनील बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم