GA4-314340326 हेसल-बाहया सड़क हुआ जर्जर, पैदल चलना हुआ मुश्किल

हेसल-बाहया सड़क हुआ जर्जर, पैदल चलना हुआ मुश्किल

सड़क का निरीक्षण करते उमेश कुमार बड़ाईक
Angara (Ranchi)  हेसल-बाहया सड़क बेहद जर्जर हो गया है। सड़क में बड़े बड़े नुकीले बोल्डर निकल आया है। हजारों की संख्या में छोटे-बड़े गडढे है। आये दिन इसमें दुर्घटना होते रहती है। बाहया से लुपुंगजरा जाने वाला 5 किमी की रास्ता में तो बड़ी बड़ी झाड़िया उग आई है। सड़क के नाम पर पगडंडी बच गया है। बरसात के समय में इस सड़क में चलना बेहद कठिन है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस सड़क को बनाये जाने की मांग विभागीय अधिकारियों सहित स्थानीय सांसद व विधायक से की गई। लेकिन अभी तक मामला यथावत है। इधर ग्राम प्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक ने बुधवार को उक्त सड़क का निरीक्षण किया। उमेश बताते है उक्त मार्ग में पैदल चलना भी दूभर हो गया है। दिनभर धूल उड़ता रहता है। बाइक सवार हमेशा दुर्घटना का शिकार होते रहते है। उमेश ने बताया कि जल्द ही सड़क बनाये को लेकर सांसद संजय सेठ से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे। निरीक्षण के क्रम में बाहया ग्रामप्रधान शिवलाल पाहन, लक्ष्मण महतो, जगलाल मुण्डा, घनेनाथ महतो, संतोष बड़ाईक, अजय सिंह भोगता, पुशवा देवी, अधनी देवी, तिलकी देवी सहित अन्य उपस्थित थे।  

     विभिन्न समस्याओं को लेकर 21 अप्रैल को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना: उमेश कुमार बड़ाईक

उमेश कुमार बड़ाईक
ग्राम प्रधान संघ अनगड़ा प्रखंड की विभिन्न समस्याओं को लेकर 21 अप्रैल को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना देगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए उमेश कुमार बड़ाईक  ने बताया कि पंचायतों में बननेवाली खेल मैदान के निर्माण में आ रही परेशानी, आनलाइन जमीन की इंट्री, पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर धरना दिया जाएगा।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم