![]() |
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को कांधा देते सीएम हेमंत सोरेन। |
Ranchi (Jharkhand): चेन्नई से शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर रांची लाए जाने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में उनके पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांधा दिया और खुद एंबुलेंस में रखा। इसके बाद झारखंड विधानसभा परिसर में दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के सारे मंत्री, झामुमो, कांग्रेस सहित सत्तारूढ़ दल के सारे विधायक और नेता उपस्थित थे। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो समेत सभी जगरनाथ महतो के पार्थिव पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। सभी आंखें नम थीं। भाजपा की ओर से राज्य केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई विधायक-सासद श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बोकारो जिले के अलारगो, भंडारीदह में दामोदर नदी के घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। जगरनाथ महतो के आप्त सचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे पेटरवार, 11:00 जैना मोड़, 11:15 बजे तुपकडीह, 11:45 बजे फुसरो, 12:15 बजे वाली, 1 बजे डुमरी अनुमंडल कार्यालय, 1:45 बजे नावाडीह कोवादीह के रास्ते सिंगारी बीएड कॉलेज होती हुई स्व. महतो के पैतृक आवास अलारगो पहुंचेगी। बीएड कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। अंत्येष्ठी के पूर्व होने वाले रस्म संपन्न किए जाएंगे। उसके बाद लगभग 5 बजे शाम में भंडारीदह दामोदर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ होगी।
![]() |
विधानसभा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल सीएम, स्पीकर समेत सारे मंत्री, विधायक व अन्य। |
पुष्प चक्र अर्पित श्रद्धांजलि देते सीएम हेमंत सोरेन।
यह भी पढ़ें: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, राज्य में शोध की लहर
In the Jharkhand Assembly, everyone including the CM paid tribute to Education Minister Jagarnath Mahato with moist eyes/ Ranchi / Jharkhand
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.