GA4-314340326 झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, राज्य में शोध की लहर

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, राज्य में शोध की लहर

Ranchi (Jharkhand): झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। तबीयत बिगड़ने पर हाल ही में उन्हें एयरलिफ्ट करके चेन्नई ले जाया गया था। उनके फेफड़ों में संक्रमण था। मॉनसून सत्र के दौरान बेचैनी महसूस होने पर उन्हें एचईसी स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद स्थिति नहीं सुधरने पर एयरलिफ्ट करके उन्हें चेन्नई ले जाया गया था। कोरोना की पहली लहर के दौरान 2020 में वे संक्रमित हो गए थे। संक्रमण के उनका पूरा फेफड़ा ब्लॉक हो गया था। उस वक्त भी एयरलिफ्ट करके चेन्नई ले जाया गया था। चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका फेफड़ा ट्रांसप्लांट कराया गया था। करीब सालभर तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वो धीरे-धीरे वापस अपने काम पर लौट आए थे। जगरनाथ महतो की पहचान जुझारू और संघर्षशील नेता की थी।

आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग स्थगित

झारखंड सचिवालय में गुरुवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग भी शिक्षा मंत्री के निधन की खबर आने बाद स्थगित कर दी गई। इस कैबिनेट मीटिंग में कई अहम निर्णय लिए जाने की चर्चा थी।

दो दिन का राजकीय शोक

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर 6 और सात अप्रैल को राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान किसी तरह के राजकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे। सरकारी कार्यालयों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज आधा झुके रहेंगे।

पैतृक गांव में कल होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार 7 अप्रैल को सुबह 7 बजे चेन्नई से स्पेशल विमान से रांची लाया जाएगा। यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा परिसर में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बोकारो जिले के अलारगो,  भंडारीदह में दामोदर नदी के घाट पर होगा। इससे पूर्व दोपहर एक बजे उनके पैतृक आवास से अंतिम यात्रा दामोदर घाट के लिए प्रस्थान करेगी। यह जानकारी उनके पुत्र अखिलेश महतो के हवाले से दी गई है।

सीएम ने ट्वीट कर दी निधन की सूचना, बताया अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन की सूचना दी। उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा,  हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बाबूलाल-सरयू राय ने जताया शोक

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और भाजमो के संयोजक सरयू राय ने ट्वीट कर अपनी शोक-संवेदना व्यक्त की है। सरयू ने अपने शोध संदेश में लिखा है-झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन राज्य के लिए और निजी तौर पर मेरे लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनसे मेरा परिचय 2005 में हुआ, जब मैं विधानसभा समिति का सभापति था और वे समिति के सदस्य थे। घनिष्ठता आत्मीयता में बदल गई। उनमें जानने-सीखने की अद्भुत ललक थी। वे हमेशा याद आएंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।  बाबूलाल मरांडी ने अपने शोक संदेश में लिखा है- झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनका जाना मेरे लिए अपूर्णीय क्षति है।

Jharkhand education minister Jagarnath Mahato passes away, wave of research in the state

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم