GA4-314340326 विधायक कोचे मुंडा बोले-सरहुल हमें देता है प्रकृति के संरक्षण का सीख

विधायक कोचे मुंडा बोले-सरहुल हमें देता है प्रकृति के संरक्षण का सीख

अखिल भारतीय सरना समिति ने तोरपा में मनाया सरहुल महोत्सव 

ढोल बजाते विधायक कोचे मुंडा व अन्य।
Torpa (Khunti) : तोरपा प्रखंड कार्यालय मैदान में रविवार को सरहुल महोत्सव मनाया गया। अखिल भारतीय सरना समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को सरई फूल खोंसकर त्योहार की बधाई दी। मुख्य अतिथि विधायक कोचे मुंडा ने सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेड़ों पर आई नई कोपलों से खूबसूरत हुई प्रकृति का त्योहार हमें जल-जंगल को संरक्षित करने की सीख देता है। जिस तरह पुर्वजों ने संरक्षित रखकर हमें यह प्रकृति सौंपी है, वैसे ही हमें भी आनेवाली पीढ़ी के लिए इसे सुरक्षित रखना है। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पाहनों ने सामूहिक पूजा की। इस दौरान जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने अपने संदेश में सरहुल की महता बताते हुए इसके प्रकृति से संबध के बारे में बताया। दीपक तिग्गा ने कहा कि सरहुल हमें प्रकृति से जुड़ने की सीख देता है। पाहन की पूजा पर ही गांव-समाज का भविष्य तय होता है। कार्यक्रम के बाद मांदर व ढोल की थाप पर झूमते विधायक सहित ग्रामीण मुख्य पथ, हिल चौक होते हुए भगवान बिरसा की प्रतिमा तक गए, वहां भगवान बिरसा को माल्यार्पण किया गया।

 

फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने जुलूस का किया स्वागत 

 इस दौरान भारत माता कल्याण मंडप परिसर में फ्रेंडस क्लब के युवाओं ने सेवा शिविर लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को गुड़, चना व शरबत देकर स्वागत किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख रोहित सुरीन, चोंगे मुंडा, प्रेम प्रकाश, संतोषी तोपनो, मुखिया शिशिर तोपनो, अनातासिया आईंद, जिप सदस्य सुशांति कोंगाड़ी, रेड़ा मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

MLA Koche Munda said Sarhul teaches us to conserve nature, All India Sarna Samiti celebrated Sarhul Festival in Torpa Khunti Jharkhand 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم