GA4-314340326 सीताडीह में जीतराम बेदिया के प्रतिमा का विधायक सुदेश कुमार महतो ने किया अनावरण

सीताडीह में जीतराम बेदिया के प्रतिमा का विधायक सुदेश कुमार महतो ने किया अनावरण

सीताडीह में जीतराम बेदिया की प्रतिमा का अनावरण करते सुदेश
 Angara (Ranchi):  सीताडीह में रविवार को सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने बलिदानी जीतराम बेदिया की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार थे। प्रतिमा के अनावरण को लेकर आसपास के गांव की करीब 201 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। पूजा अर्चना गोवर्धन बेदिया व उदय बेदिया ने किया। प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष बुधराम बेदिया ने बताया कि जनसहयोग से प्रतिमा का निर्माण किया गया है। अब बलिदानी जीतराम के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की तैयारी करनी है।

                          इतिहासकारों ने झारखंड के महानायकों को भुला दिया: सुदेश कुमार महतो

अपने विचार रखते सुदेश महतो
सुदेश कुमार महतो  ने कहा कि क्रांतिकारियों की माटी झारखंड ने असंख्य वीर शहीदों को जन्म दिया। जिन्होंने इस माटी के मान, सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया, लेकिन इतिहासकारों ने झारखंड के महानायकों को इतिहास के पन्नों में वह जगह नहीं दिया, जिसके वे असली हकदार थे। झारखंड की गौरवशाली इतिहास, वैभवशाली संस्कृति तथा गुमनाम क्रांतिकारियों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से सीखने की जरुरत है। देश की स्वतंत्रता, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले झारखंड के वीर सपूतों की संघर्ष गाथा को जन-जन तक पहुंचाने हेतु हम संकल्पबद्ध हैं और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। कहा कि झारखण्ड के वीर सपूत शहीद जीतराम बेदिया ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन को जो बिगुल फूंका, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश ऋणी है उन क्रांतिवीरों का जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। युवाओं को वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य और देश निर्माण में योगदान देना चाहिए तथा इतिहास पुर्नलेखन हेतु आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें झारखण्ड के महानायकों एवं उनके विचारों को समझना होगा, नीति-निर्णयों में शामिल करना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

                                                              इनकी रही उपस्थिति

आजसू पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता डा. देवशरण भगत, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, आजसू पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, आजसू नेता रामधन बेदिया, मुखिया रौशनलाल मुण्डा, आजसू पार्टी के युवा नेता पारसनाथ उरांव, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, जोन्हा के पंसस दिलीप बेदिया, आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भोगता, जलनाथ चौधरी,  युवा नेता आतिश कुमार महतो, बरवादाग मुखिया सारथी देवी, सुमित्रा देवी, शंकर बेदिया, पंसस बरवादाग सरणी देवी, रामकिशोर बेदिया, मनोज बेदिया, सोमरा बेदिया, महेश बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم