GA4-314340326 अनगड़ा में बंद का रहा मिला जुला असर, 18 बंद समर्थक हिरासत में

अनगड़ा में बंद का रहा मिला जुला असर, 18 बंद समर्थक हिरासत में

सड़क पर बैठे बंद समर्थक
Angara (Ranchi) झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के द्वारा आहूत झारखंड बंद का बुधवार को अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मिला-जुला असर रहा। गोंदलीपोखर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। वही गेतलसूद, अनगड़ा, जोन्हा व सिकिदिरी बाजार खुले रहा। गोंदलीपोखर में सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतरे, लेकिन थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में मुस्तैद पुलिस ने उन्हें बंद कराने से रोक दिया। बंद का नेतृत्व 1932 खतियान संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक आतिश कुमार महतो, संयोजक रामपोदो महतो व जगरनाथ महतो, सोनेलाल महतो कर रहे थे। 

                                          18 बंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया। 

बंद समर्थक हिरासत में
अनगड़ा थाना पुलिस ने 18 बंद समर्थकों को हिरासत में लिया। शाम में सभी को रिहा कर दिया गया। बंद करानेवाले में मुख्य रूप से सुप्रेश महतो, सखीचंद महतो, राजेश महतो, कृष्ण कन्हैया, अनुज कुमार, राजू महतो, जितेन्द्र महतो, चंचल करमाली, छोटेलाल महतो, रंजन कुमार, राकेश महतो, नरेश कुमार महतो, चंदन महतो, नीरज कुमार आदि शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم