GA4-314340326 आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

आजसू पार्टी के नवमनोनीत पदाधिकारी
Angara (Ranchi) आजसू पार्टी के आजसू छात्र संघ रांची के रांची जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो ने मंगलवार को अमर राज महतो को जिला उपाध्यक्ष व राहुल बाल्मिकी को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया। केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर उक्त मनोनयन किया गया। दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को केन्द्रीय कार्यालय रांची में शपथ दिलाया गया। केन्द्रीय प्रवक्ता डा. देवशरण भगत ने शपथ दिलाया। साथ ही 30 अप्रैल को रांची में होनेवाले सामाजिक न्याय मार्च को सफल बनाने का आहवान किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महावीर महतो, दीपक राज, विकास, संतोष सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم