GA4-314340326 टाटी पंचायत में गंभीर पेयजल संकट को दूर करने गांव पहुंचे अधिकारी

टाटी पंचायत में गंभीर पेयजल संकट को दूर करने गांव पहुंचे अधिकारी

 

कोइरडीह में पेयजल टंकी का निरीक्षण करते कनीय अभियंता
angara(ranchi) पेयजल व स्वच्छता विभाग अनगड़ा के अभियंता बिन्देश्वरी यादव ने शनिवार को टाटी पंचायत क्षेत्र में बने जलमीनारों का निरीक्षण किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा की निगरानी में कोइरडीह, मुरुतबेड़ा, करमटांड़ व रानुदारू में बने जलमीनारों का निरीक्षण किया। 10 अप्रैल को टाटी दौरे के दौरान विधायक सुदेश कुमार महतो से ग्रामीणों ने इन जलमीनारों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की थी। कनीय अभियंता बिंदेश्वरी यादव ने कहा कि सभी बोरिंग ठीक ठाक है। इसमें पाइप 80-90 फीट गहराई तक ले जाने से पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इन्होंने संवेदक को तुरंत इस पर काम करने का निर्देश दिया। मौके पर जिप सदस्य राजेन्द्र शाही  ने अभियंता से कहा कि किसी भी परिस्थिति में ग्रामीणों को पेयजल संकट ना हो, इसका ध्यान रखा जाये। ग्रामीणों से कहा कि इस जलापूर्ति योजना से घरेलू काम करें, सिंचाई व निर्माण कार्य के लिए कोई दूसरा वैकल्पिक व्यवस्था करें। मौके पर फुलसिंह महतो, नागेश्वर महतो, दुलाल महतो, लोबिन महतो, नीलकंठ महतो, धन्नजय महतो, मनोज महतो सहित अन्य उपस्थित थे। इधर ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र के जोन्हा, टाटी, बरवादाग, गुड़ीडीह व सुरसू पंचायत क्षेत्र में जलमीनारों के निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है, जिसके कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم