GA4-314340326 गेतलसूद शिव मंडा पूजा में दहकते अंगारे पर चल शिव भक्तों ने दिखाई आस्था

गेतलसूद शिव मंडा पूजा में दहकते अंगारे पर चल शिव भक्तों ने दिखाई आस्था

अंगारे पर चलते भोक्तागण
Angara (Ranchi)  गेतलसूद में शुक्रवार की रात शिव मंडा पूजा में पिछ्ले 10 दिनों से आराधना में लीन शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपने आस्था का परिचय दिया। शनिवार की रात में झूलन हुआ। इससे पूर्व लोटन पूजा की गई। मंडा पूजा में रात भर मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जैलेन्द्र कुमार ने फीता काटकर छऊ नृत्य अखड़ा का उदघाटन किया। 

                                           झारखंड की संस्कृती से जुड़ी मंडा पर्व: जैलेन्द्र कुमार

अपने विचार रखते जैलेन्द्र कुमार
रातभर बंगाल से आये दो छउ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि झारखंड की संस्कृती से जुड़ी मंडा हमारे आस्था को मजबूती प्रदान करता है। आस्था इतनी मजबूत होती है की अंगारे भी फूल बन जाते है। अध्यक्ष संजय नायक ने बताया की शनिवार की रात झूलन में शिव भक्त आस्था के फूल बरसायेंगे साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, मुखिया शांति मुंडा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, सचिव भोला महतो, कोषाध्यक्ष कार्तिक नायक, उपमुखिया शंकर बैठा, गौरीशंकर मुंडा, राजेश लोहरा, गणेश लोहरा, राजदेव पाहन, फलेंद्र लोहरा, संदीप लोहरा, विक्की नायक, जीतून महतो, अनिल मुंडा, मनोज नायक, वरुण ठाकुर, दुबराज महतो आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم