उपद्रवियों ने शहर की कई दुकानों और वाहनों में लगाई आग
घटनास्थल पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कर रहे कैंप
![]() |
घटनास्थल पर बिखरे ईंट और पत्थर के टुकड़े। |
Ranchi: बिहार के सासाराम, नवादा, नालंदा, बिहार शरीफ और मुंगेर से आ रही तनाव व हिंसा की खबरों के बाद अब झारखंड के साहिबगंज जिले में माहौल खराब करने की कोशिश हुई है। यहां शनिवार की रात को चैती दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान विसर्जन शोभायात्रा पर शरारती तत्वों ने पथराव किया। पथराव की घटना में एक सीनियर पुलिस अफसर समेत 6 लोग घायल हो गए। इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहनों और दुकानों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति पर काबू पा लिया गया। साथ ही, घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्रों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, एसपी और एसडीपीओ लगातार क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं।
उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी पुलिस
साहिबगंज जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना उस समय हुई, जब शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ अन्य लोग भी हिंसा में घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। उपायुक्त ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी तरह के अन्य झड़पों को रोकने के लिए सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। हम घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता किया जा रहा है कि घटना का कारण क्या है।
Stone pelting on statue immersion procession in Sahibganj, half a dozen people including police officer injured
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.