GA4-314340326 गेतलसूद में भाजपा के स्थापना दिवस पर मिठाइयां बंटीं, जैलेन्द्र बोले-भारतीय राजनीति में बीजेपी का उदय युगांतकारी घटना

गेतलसूद में भाजपा के स्थापना दिवस पर मिठाइयां बंटीं, जैलेन्द्र बोले-भारतीय राजनीति में बीजेपी का उदय युगांतकारी घटना

 

गेतलसुद में भाजपा स्थापना दिवस पर उपस्थित कार्यकर्ता।
Angara (Ranchi) भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर गुरूवार को गेतलसूद में केक काटा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लडडू बांटकर पार्टी के नीति सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपमुखिया शंकर बैठा, हेमनाथ महतो, विक्रम बैठा, वीरेन्द्र यादव, गणेश लोहरा, चंदन बड़ाईक, सदन कुमार सिंह, बटेश्वर दास गोस्वामी, छोटे गोस्वामी, छोटू ठाकुर आदि उपस्थित थे।
जैलेन्द्र कुमार  ने कहा कि भारतीय राजनीति में भाजपा का उदय एक युगांतकारी घटना है। भाजपा के कारण ही देश में वर्तमान समय में अमृतकाल चल रहा है। भाजपा ने अपने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व देश फर्स्ट को नीति को लेकर देश को सभी क्षेत्रों में स्वाभिमानी बनाया। हाल के एक दशक में जहां भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा वही देश में सांस्कृतिक पुर्नजागरण का काल चल रहा है। जनता में भी राजनीतिक चेतना आई है।
Sweets were distributed on the foundation day of BJP in Getalsud, Jailendra said – The rise of BJP in Indian politics is an epoch-making event/ Angara

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم