GA4-314340326 ईद-गोला मार्ग के जोबला घाटी में अनियंत्रित होकर तीन ट्रक आपस में टकराए

ईद-गोला मार्ग के जोबला घाटी में अनियंत्रित होकर तीन ट्रक आपस में टकराए

जोबला घाटी में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
angara(ranchi) ईद-गोला पथ के जोबला घाटी में तीन ट्रक असंतुलित होकर आपस में टकरा गए। इस घटना में एक ट्रक का चालक घायल हो गया। घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब पांच बजे की है। एक ट्रक गोला से सिकिदिरी की ओर आ रही थी इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य टकर असंतुलित होकर उससे टकरा गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक दूसरी ट्रक ने आगे की ट्रक को पीछे से धक्का मार  दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस रामगढ जिला सचिव सुधीर मंगलेश अपने सहयोगी बसंत ओहदार, सुनील महतो एवं करमू कुमार के सहयोग से ट्रक के केबिन में फंसे घायल  चालक को निकाल कर रिम्स भेजा। तीन ट्रक आपस में टकराने से गोला-ओरमांझी पथ में आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। पुलिस ने क्रेन बुलाकर सुबह करीब नौ बजे जाम हटाया। इसके बाद आवागमन शुरु हुआ।

                                                        दुर्घटना का वीडीओ देखे



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم