GA4-314340326 “योगयुक्त झारखण्ड, रोगमुक्त झारखण्ड” को लेकर 517 बच्चों का योग दर्शन

“योगयुक्त झारखण्ड, रोगमुक्त झारखण्ड” को लेकर 517 बच्चों का योग दर्शन

 

योग करते बच्चें
Angara (Ranchi) गेतलसूद डैम के किनारे बुधवार को “योगयुक्त झारखण्ड, रोगमुक्त झारखण्ड” को लेकर विभिन्न स्कूलों के 517 बच्चों ने योग का प्रदर्शन किया। इसका आयोजन रामकृष्ण मिशन आश्रम के द्वारा मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टच्यूट आफ योग, आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का 63 वां काउंटडाउन दिवस के मौके पर किया। कार्यक्रम का उदघाटन न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी  ने आनलाइन किया। उन्होने योग के प्रति अपने विचारों को रखा। अपने दैनिक जीवन मे योग को सम्मिलित करने का आह्वान किया। गौरव महतो और शिवशंकर महतो ने योग प्रस्तुत किया। ब्रामचारी राजीव चैतन्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार महतो, रंजीत महतो, सेवाराम महतो, राजेश महतो, योगा वोलेंटियर सुलदीप महतो, संजय महतो, योगेश्वर महतो, विजय मुंडा, अनूप पाल, अंकित चौधरी, बिंदेश बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم