GA4-314340326 सुदेश महतो ने रखी कोयरडीह के बेदियागढ़ा में चेकडैम निर्माण की आधारशिला

सुदेश महतो ने रखी कोयरडीह के बेदियागढ़ा में चेकडैम निर्माण की आधारशिला

चेकडैम निर्माण की आधारशिला रखते सुदेश महतो
angara(ranchi) सुदेश महतो ने रखी चेकडैम निर्माण की आधारशिला, बोले क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का उददेश्य लोगों को जागरूक व स्वालंबी बनाना। अनगड़ा। सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने सोमवार को टाटी पंचायत के कोयरडीह स्थित बेदियागढ़ा नाला में एकल चेकडैम निर्माण की आधारशिला रखी। साथ में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा थे। लघु सिंचाई विभाग से राज्य संपोषित योजना के तहत चेकडैम का निर्माण 74.89 लाख रूपये की लागत से किया जा रहा है। इस अवसर पर राजू महली, महेश बेदिया, दिलीप बेदिया, सुधू बेदिया, शंकर बेदिया, सूरज साहू, सरस्वती देवी, फूलसिंह महतो, रवि महतो, दीनदयाल बेदिया, जगमोहन बेदिया, बबलू अंसारी, सीताराम साहू, सुदामा प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।
ग्रामीणों को संबोधित करते सुदेश महतो
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि चेकडैम के बन जाने से आसपास के गावों के 25 एकड़ से अधिक भूमि को सिंचित किया जा सकता है। इससे सालों भर किसान सब्जी व अनाज की पैदावर कर सकते है। इससे किसानों स्वांलबी बनेंगे। सुदेश ने कहा कि गांव की बननेवाली योजना की मानिटरिंग गांव के जागरूक युवकों को करना होना। ताकि बेहतर परिणाम लिया जा सके। क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिर्वतन लाने की तैयारी चल रही है। कुछ ही दिनों में इसका परिणाम देखने को मिलने लगेगा। क्षेत्र में वैसी विकास योजनाएं चलाई जा रही है जिससे लोग जागरूक व स्वालंबी बने। इसके लिए हमलोगों को एकजुट रहना होगा। इस मौके पर ग्रामीणें ने अपनी विभिन्न समस्याओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم