GA4-314340326 हजारीबाग के गौरिया करमा में स्थापित होगा नया कृषि विज्ञान केंद्र

हजारीबाग के गौरिया करमा में स्थापित होगा नया कृषि विज्ञान केंद्र

KANKE (Ranchi): हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड के गौरिया करमा में नया कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) स्थापित किया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने इसको स्थापित करने की मंजूरी शुक्रवार को दे दी है। इसका संचालन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) करेगा। यह बीएयू के तहत संचालित होने वाला 17 वां कृषि विज्ञान केंद्र होगा। बीएयू के वीसी डॉ ओंकार नाथ सिंह के सतत प्रयास से इस नए केंद्र को स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आईसीएआर के अवर सचिव (कृषि विस्तार), नई दिल्ली ने इस संबंध में बीएयू प्रशासन को जानकारी दी। केंद्र के निर्माण और संचालन के लिए 20 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई गई है। निर्माण और संचालन की पूरी राशि आईसीएआर प्रदान करेगा। इस केंद्र में कुल 16 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें एक प्रधान वैज्ञानिक सहित कुल सात वैज्ञानिकों एवं अन्य नौ कर्मचारियों के पद शामिल हैं। वीसी डॉ ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि इससे जिले के किसानों को कृषि,पशुपालन सहित अन्य संबंधित अन्य तकनीकी प्रशिक्षण और जानकारी सुगमता से मिल सकेगी जिससे उनको आर्थिक लाभ हासिल हो सकेगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم