GA4-314340326 Breaking: बिहार के सीमांचल में भूकंप के झटके

Breaking: बिहार के सीमांचल में भूकंप के झटके

Patna (Bihar): बिहार के सीमांचल क्षेत्र में बुधवार सुबह साढ़े 5 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबर के मुताबिक, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया और अररिया जिले में ये झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई है। भूकंप से फिलहाल किसी भी तरह की नुकसान की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

सुबह 5.35 पर महसूस किए गए झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National center for sismology) के अनुसार, रानीगंज और बनमनखी के बीच रहा भूकंप का केंद्र। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 की रही।  

 24 घंटे में तीसरा झटका 

गौरतलब है कि रविवार और सोमवार की देर रात 2 बजे के करीब अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भारत में 24 घंटे के अंदर भूकंप का यह तीसरा झटका था। वहीं, पश्चिमी नेपाल में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, वहां तीव्रता 4.1 थी। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था, अब बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बिहार का यह क्षेत्र नेपाल से सटा हुआ है। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था।

जम्मू कश्मीर में भी लगा झटका 

बिहार में आए भूकंप के लगभग पांच घंटे के अंदर सुबह 10 बजकर 10 मिनट में जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। 

Breaking: Earthquake tremors in Bihar's Seemanchal




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم