GA4-314340326 Kanke : दीपेन कुमार साहू बने बोड़ेया मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष

Kanke : दीपेन कुमार साहू बने बोड़ेया मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष

Kanke (Ranchi): प्रखंड के बोड़ेया मंडा पूजा समिति का पुनर्गठन कर लिया गया है। रविवार को रांची जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से दीपेन कुमार साहू को अध्यक्ष चुना गया। वहीं संतोष साहू, अरुण साहू, रोशन टोप्पो व अरविंद साहू उपाध्यक्ष,  राम प्रसाद साहू सचिव, राजकुमार साहू, नितेश गाड़ी, रिंकू साहू सह सचिव, प्रकाश साहू व राम जीत कुमार साहू कोषाध्यक्ष, मुखिया सोमा उरांव, पंचायत समिति सदस्य   अमर तिर्की, ग्राम प्रधान अनिल उरांव, उप मुखिया संतु कुमार महतो, शंकर तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, अनिल यादव, विश्वकर्मा पहान, सुकरा पहान, मुकेश साहू, अर्जुन पहान संरक्षक बनाए गए हैं। इसमें निर्णय लिया गया कि 17 अप्रैल को देवी का आगमन यानी पाठ निकालना होगा। वहीं पांच मई को फूलखुंदी एवं छऊ नृत्य तथा छह मई को झूलन का आयोजन किया जाएगा।

Deepen Kumar Sahu became the president of Bodeya Manda Puja Committee/ Kanke / Ranchi/ Jharkhand 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم