GA4-314340326 Kolkata: भाजपा में शामिल होने की इतनी बड़ी सजा, तीन महिलाओं को कराया दंडवत

Kolkata: भाजपा में शामिल होने की इतनी बड़ी सजा, तीन महिलाओं को कराया दंडवत

सड़क पर दंडवत करती महिलाएं।

Kolkata: पश्चिम बंगाल में तीन महिलाओं को सड़क पर रेंगकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यालय पहुंचने और फिर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए कथित तौर पर मजबूर करने का एक सामने आया है। वीडियो में महिलाएं सड़क पर रेंगती हुई दिख रही हैं। ये घटना पश्चिम बंगाल के बालूरघाट की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि तीन आदिवासी महिलाओं ने दंडवत करते हुए टीएमसी के दफ्तर जाकर पार्टी ज्वाइन की। ये महिलाएं इसके एक दिन पहले ही भाजपा (BJP) में शामिल हुईं थीं। यह वीडियो शुक्रवार रात का बताया जा रहा है।


भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरा 

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार (Dr. Sukanta Majumdar) ने इस संबंध में एक वीडियो ट्वीट करने के तृणमूल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठाकरन सोरेन और मालती मुर्मू कल भाजपा में शामिल हुई थीं। ये एसटी समुदाय से संबंध रखती हैं। ये सभी तपन गोफानगर, तपन की रहने वाली हैं। आज टीएमसी के गुंडों ने इन्हें वापस अपनी पार्टी में आने के लिए मजबूर किया। इनसे दंडवत परिक्रमा कराई गई। बीजेपी ने इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरने के लिए जमकर हमला बोला। भाजपा नेता ने संबोधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का ट्वीट।

Kolkata: Such a big punishment for joining BJP, three women were made to worship

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم