GA4-314340326 आजसू पार्टी का सम्मेलन 28 मई को, पासरनाथ उरांव ने कहा जनता को गुमराह कर रही हेमंत सरकार

आजसू पार्टी का सम्मेलन 28 मई को, पासरनाथ उरांव ने कहा जनता को गुमराह कर रही हेमंत सरकार


आजसू पाटी की बैठक में शामिल लोग
Angara (Ranchi) आजसू पार्टी की बैठक सोमवार को हरातू पंचायत के ईद पाहन टोली में हुई। इसकी अध्यक्षता किशोर मुण्डा ने की। मुख्य अतिथि खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव थे। निर्णय हुआ कि 28 मई को हरातू पंचायत स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। इसमें झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हूंकार भरी जाएगी। पारसनाथ उरांव ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार जनता कि जन भावनाओं के साथ 1932 के नाम पर गुमराह कर रही है। झारखंड के पढ़े लिखे युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार पूरी तरह से बेलगाम हो गई है। प्रखंड स्तर पर सरकारी कर्मचारी प पुलिस का बन बढ़ गया है। बैठक में मुख्य रूप से आजसू जिला उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी, संजय महतो, सूरज मुंडा, लालचंद पाहन, मोहन पाहन, महादेव मुंडा, जगदीश मुंडा, हरिचरण मुंडा, रंजन पाहन, मंटू मुंडा, सुनील मुंडा, आकाश मुंडा, बालेश्वर पाहन, सोनू मुंडा, रमण मुंडा, बीरेंद्र पाहन सहित अन्य उपस्थित थे।  फोटो..

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم