|
बीडीओ को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता |
Angara (Ranchi) भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं व भ्रष्टाचार को लेकर अनगड़ा बीडीओ व सीओ को अलग अलग ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवैध जमा बंदी रद्द करने, छुटे प्लाटों का ऑनलाइन इंट्री करने, जमीन की खरीद बिक्री के लिए ग्राम सभा व मुखिया की अनुशंसा अनिवार्य करने, किसानों को धान खरीद का अविलंब भुगतान करने, आवास योजना में अवैध लेनदेन बंद करने सहित कई अन्य मांग शामिल है। एक सप्ताह के भीतर जनसमस्याओं का निष्पादन का अल्टीमेटम दिया गया। मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, नीलकंठ चौधरी, हिमांशु शेखर चौधरी, कविता देवी, वनमाली महतो, कामेश्वर महतो, विजय महतो, सिकंदर अंसारी, नंदलाल राम, धनेनाथ महतो, अजय भोगता, संतोष महतो, राजेन्द्र महतो, जयशंकर मुंडा, पुशनाथ मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.