GA4-314340326 केन्द्र सरकार की उपलब्धि व राज्य सरकार की नाकामी को जन जन तक कार्यकर्ता भाजपा

केन्द्र सरकार की उपलब्धि व राज्य सरकार की नाकामी को जन जन तक कार्यकर्ता भाजपा

भाजपा कार्यसमिति की बैठक
Angara (Ranchi) सिकिदिरी मंडल भाजपा कार्यसमिति सदस्यों की बैठक सोमवार को हुण्डरूफाल में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने की। बैठक में प्रभारी के रूप में नीलमोहन पाहन व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा थे। संगठन की मजबूती को लेकर कई निर्णय लिया गया। निर्णय हुआ कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाया जा रही विभिन्न विकास योजनाओं व राज्य सरकार की नाकामी की जानकारी जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से नंदलाल राम, सत्यपाल राउत, बुधराम बेदिया, सोहराय बेदिया, धनेश्वर बेदिया, दिलीप मिर्धा, मनमोहन भोगता, मनोज साहू सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم