GA4-314340326 आजसू पार्टी के सम्मेलन में नियोजन व स्थानीय नीति संघर्ष को मजबूत करने का आहवान

आजसू पार्टी के सम्मेलन में नियोजन व स्थानीय नीति संघर्ष को मजबूत करने का आहवान

आजसू पार्टी के सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ता
Angara (Ranchi) आजसू पार्टी का शुक्रवार को बोंगईबेड़ा पंचायत स्तरीय सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष गणेश उरांव व संचालन सुरेन्द्र महतो ने की। मुख्य अतिथि खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव विशिष्ट अतिथि प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो व जिला उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी थे। इस मौके पर पारसनाथ उरांव ने कहा कि समय आ गया है कि हमें नाली-गली से उपर उठकर झारखंड की नियोजन नीति व स्थानीय नीति की लड़ाई को मजबूत करने की जरूरत है। तभी राज्य का दशा व दिशा बदलेगा। सम्मेलन में बोंगईबेड़ा पंचायत की महिला समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष देवकी देवी, सचिव अंजू देवी, कोषाध्यक्ष सबीना देवी, संगठन सचिव ज्योति कुमारी मुंडा को बनाया गया। जबकी पंचायत प्रभारी सुरेंद्र महतो, महिला प्रभारी रीता देवी, छात्र संघ अध्यक्ष राजकिशोर महतो को बनाया गया। साथ ही सिरपा प्रभारी अनिता देवी, सिकनीढीपा से काजो देवी, घोड़लतवा से सबिता देवी, गंगाघाट अनिता देवी, गवरबेड़ा अंजू देवी, बोंगईबेड़ा लीलावती देवी, समथरिया से पूजा देवी, ढावथाढीपा से नूतन उरांव का प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर बोंगईबेड़ा मुखिया हिरदू उरांव, रामनाथ महतो, मधु उरांव, भुवन महतो, दिनेश महतो, मनीष कुमार महतो, संजय महतो, मोतीलाल महतो, लालू महतो, छेदी लोहरा, चेतलाल महतो, धनेश्वर महतो, सुनील उरांव सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم