GA4-314340326 रातभर बंगाल की दो टीमों के बीच चला छऊ नृत्य का मुकाबला

रातभर बंगाल की दो टीमों के बीच चला छऊ नृत्य का मुकाबला

 

झूलन में शामिल राजेन्द्र शाही मुण्डा

मुख्य अतिथि कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुण्डा
Angara (Ranchi):  फूलखूंदी व झूलन के साथ ही शनिवार को हेसातू में शिव मंडा पूजा का समापन हुआ। रातभर बंगाल की दो छऊ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला चलता रहा। रात्रि जागरण अखड़ा का उदघाटन मुख्य अतिथि कांके प्रमुख सोमनाथ मुण्डा ने की। झूलन कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा शामिल हुए। सोमनाथ मुण्डा ने कहा कि मंडा शिव पूजा लोगों को ईश्वर से जुड़ाव का एक माध्यम है। इस अवसर पर फारुक खान, प्रकाश यादव, अध्यक्ष प्रदीप साहू, सचिव सकलू मुंडा कोषाध्यक्ष जय गोविंद पाहन, मुखिया अनिता बारला, पूर्व मुखिया राजेश पाहन, पूर्व मुखिया भानू देवी, बलराम साहू, राजकुमार बेदिया श्यामसुंन्दर बेदिया, किरण देवी, निर्मला देवी, अनिल ठाकुर सहित अन्य शामिल हुए।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم