|
आधारशिला रखते मुखिया रौशनलाल मुण्डा |
Angara (Ranchi) सिरका मुखिया व आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुण्डा ने बुधवार को मेढ़ेटुंगरी में पेभर ब्लाक पथ निर्माण की आधारशिला रखी। 300 फीट लंबी पेभर ब्लाक पथ का निर्माण प्राथमिक विद्यालय मेढ़ेटुंगरी से सोहन महतो के घर तक किया जाएगा। 15वें वित्त आयोग की फंड से इसका निर्माण किया जाएगा। रौशनलाल मुण्डा ने कहा कि सिरका पंचायत को पंचायती राज व्यवस्था के तहत सामूहिक प्रयास से आदर्श बनाना है। बारिश के दिनों में इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। इस अवसर पर ग्रामप्रधान बाबूलाल मुंडा, वार्ड सदस्य रीता देवी, दुर्गा महतो, बलराम महतो, बिनोद महतो, सोहन महतो, झल्लू मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.