GA4-314340326 अनगड़ा थाना में हुआ विदाई समारोह

अनगड़ा थाना में हुआ विदाई समारोह

ब्रजेश कुमार को सम्मानित करते सागर साहू 
Angara (Ranchi)  अनगड़ा थाना परिसर में बुधवार की शाम विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर निवर्तमान थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार को विदाई दी गई तथा नये थाना प्रभारी नवीन कुमार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर थाना क्षेत्र में शांति स्थापित करने में ब्रजेश कुमार के ढाई साल के योगदान को याद किया गया। ब्रजेश कुमार ने कहा कि आम आदमी के सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सफलता मिली.l। मौके पर सिल्ली डीएसपी ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, प्रमुख दीपा उरांव, मुस्तफा अंसारी, जैलेन्द्र कुमार, परवेज खान, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही, डॉ रिझू नायक, एसआई मदन जी, संतोष गिरी, अब्दुल इमाम अंसारी, राजेन्द्र मुंडा, साहेबराम महतो, प्रेम साहू, जाकिर खान, नीलकंठ चौधरी, अनवर खान, कामेश्वर महतो, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी सहित अन्य शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم