|
बेघर हुआ शिबू सिंह का परिवार |
Angara (Ranchi) राजाडेरा निवासी शिबू सिंह के घर में हुई आगलगी से पूरा घर जलकर राख हो गया। परिवार के छह सदस्य जिंदा जलने से बाल बाल बचा गया। करीब ढाई लाख रूपये की संपति जलकर राख हो गया। दुर्घटना मंगलवार की रात एक बजे के करीब हुई। आगलगी की घटना बिजली के शार्ट-सर्किट के कारण हुई। दो घंटा बाद रांची से आये दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी के दौरान घर में ही शिबू सिंह, पत्नी विमला देवी, पुत्र नरेश सिंह, पुत्रवधू रानी देवी, पुत्र सुरेश सिंह सोये हुए थे।
|
घर जलकर हुआ राख |
अचानक लगी आग से घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाया। इस आगलगी में अलमीरा, टीवी, बर्तन, पलंग, बिछानव, कपड़ा, नकद पांच हजार रूपया, जेनरेटर, पंखा, टेबल, कुर्सी, बक्सा, धान, मुर्गी सहित घर का पूरा समान जल गया। पूरा परिवार बेघर हो गया।
राजाडेरा मुखिया सीमा देवी व समाजसेवी मोतीराम मुण्डा ने सरकार से पीड़ीत परिवार को एक आवास देने व दो लाख रूपया मुआवजा देने की मांग की। वीडीओ देखे:
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.