|
अखड़ा का उदघाटन करते विधायक राजेश कच्छप |
Angara (Ranchi) अनगड़ा के मसरीजारा में सात दिनों से चले आ रहे शिव मंडा पूजा रविवार को फूलखूंदी व झूलन के साथ समाप्त हो गया। पूजा में 131 भोक्तागण शामिल हुए। रात्रि जागरण में बंगाल की दो टीमों के बीच छउ नृत्य का मुकाबला हुआ।
रात्रि जागरण अखड़ा का उदघाटन खिजरी विधायक राजेश कच्छप व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने की। मंडा पूजा समिति की ओर से दोनों अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेश कच्छप ने कहा कि शिव ही आदि और शिव ही शक्ति है। और मंडा पूजा में इसका प्रत्यक्ष दर्शन किया जा सकता है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा मंडा पूजा ईश्वर से भक्त के जु़ड़ाव का एक माध्यम भी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया मधुसूदन मुण्डा, ग्रामप्रधान अनगड़ा लोकनाथ पाहन, मंडा पूजा के अध्यक्ष लालदेव महतो, सचिव जगेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, पंसस संयोती देवी, धनीराम महतो, मनोज भटटाचार्य, अघनू महतो, सहदेव महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.