GA4-314340326 लीला देवी आजसू पार्टी महिला मोरचा की कुच्चू पंचायत अध्यक्ष बनी

लीला देवी आजसू पार्टी महिला मोरचा की कुच्चू पंचायत अध्यक्ष बनी

आजसू महिला मोरचा की नवमनोनीत पदाधिकारी
Angara (Ranchi) आजसू पार्टी के कुच्चू पंचायत महिला कमिटि का शनिवार को गठन किया गया। गठन खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव की देखरेख में हुई। लीला देवी को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सचिव-सलोनी देवी, कोषाध्यक्ष-सुचिता देवी को बनाया गया। एक पखवाड़ा के अंदर पंचायत कमिटि का विस्तार किया जाएगा। बैठक में पारसनाथ उरांव ने महिलाओं के बीच वेदालेक्स तुलसी का वितरण किया। ताकि महिलाएं अपने आप को स्वस्थ रख सके। इस अवसर पर महेन्द्र बेदिया, लखिन्द्र बेदिया, शोभा बेदिया, जयशंकर मुंडा, भुनेश्वर मुंडा, रीतन देवी, अंजू देवी, फुलमनी देवी, रीता देवी, सारो देवी, रानी देवी, जुगनी देवी, सलोमी देवी, शान्ति देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم