GA4-314340326 महागामा विधायक ने मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण, किसानों को बीज व सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का किया आग्रह

महागामा विधायक ने मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण, किसानों को बीज व सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का किया आग्रह

 जनसेवकों की समस्याओं से कराया अवगत

सीएम को ज्ञापन सौंपतीं महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह।
Ranchi (Jharkhand): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से महागाम विधायक दीपिका पांडे सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण, किसानों को बीज और सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने एवं जनसेवकों की समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और उपरोक्त मामलों में उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया है। 

यातायात की सुगमता के लिए आग्रह

मुख्यमंत्री से महागामा विधायक ने महागामा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामीणों के सुलभ यातायात व्यवस्था के लिए नयानगर से हनवारा सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, डोय से नावाडीह, रूंजी से खरैबगैचा सड़क, चन्दा, समदा, महुवारा रामकोल डकैता तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण एवं श्रीमतपुर, भोजपुर, मोतीचक, सुन्दरचक अंजना होते हुए मलियाचक परसा तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु निर्देश देने का आग्रह किया है।

किसानों के प्रति संवेदनशीलता

मुख्यमंत्री से विधायक ने किसानों के हित को देखते हुए झारखण्ड राज्य में सूचीबद्ध निबंधित बीज ग्राम केन्द्र द्वारा उत्पादित प्रमाणित रॉ धान बीजों की अधिप्राप्ति कर किसानों के बीच वितरित करने हेतु निर्देश देने का अनुरोध किया है, ताकि राज्य के किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। साथ ही, विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गोड्डा पूर्वी के किसानों के जीवन दायिनी कझिया नदी से ढाई हजार एकड़ के फसल का पटवन होता है। लेकिन हाल के दिनों में इस नदी का जल स्तर नीचे चला गया है, जिससे सिंचाई में परेशानी हो रही है। उन्होने किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने हेतु स्थल चयन कर चेकडैम का निर्माण कराने का आग्रह किया है।

जनसेवकों की 11 सूत्री मांगों को रखा

मुख्यमंत्री के समक्ष दीपिका पांडे सिंह ने झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ की 11 सूत्री मांगों को रखा। विधायक ने जनसेवकों के घटाये गये ग्रेड पे पर पुनः विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जनसेवक अपने भविष्य को लेकर काफी सशंकित हैं।

यह भी पढ़ें: महागामा विधायक के प्रयास से बदलने लगा...

Mahagama MLA urged the Chief Minister to provide water for road construction, seeds and irrigation to the farmers

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم