GA4-314340326 नवीन कुमार अनगड़ा थाना प्रभारी व ब्रजेश कुमार रिम्स सुरक्षा प्रभारी बने

नवीन कुमार अनगड़ा थाना प्रभारी व ब्रजेश कुमार रिम्स सुरक्षा प्रभारी बने

नवीन कुमार अनगड़ा थाना प्रभारी का प्रभार लेते
Angara (Ranchi)  सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने सोमवार को अनगड़ा थाना प्रभारी के रूप में अपना योगदान दिया। निर्वतमान अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा। रविवार की देर रात अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार का तबादला रिम्स सुरक्षा प्रभारी के रूप में किया गया। वही रिम्स सुरक्षा प्रभारी नवीन कुमार को अनगड़ा थानेदार बनाया गया। थानेदार नवीन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अमन और शांति रहे इसको लेकर जनता के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही क्राइम कंट्रेाल प्राथमिकता होगी। अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में क्षेत्र के लोगों के दिनों में अमिट छाप छोड़ी है। अचानक से रात में हुए तबादले से लोगों में मायूसी है। ब्रजेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान लोगों का मिला सहयोग के लिए आभार जताया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم