GA4-314340326 कांके की पूर्णिमा लिंडा ने मॉस्को में वूशु प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

कांके की पूर्णिमा लिंडा ने मॉस्को में वूशु प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

फोटो : वूशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा को सम्मानित करने के दौरान मौजूद गणमान्य लोग। KANKE, (Ranchi)। कांके थाना क्षेत्र के सेमर टोली गांव की बेटी पूर्णिमा लिंडा (28 वर्ष) ने मॉस्को रूस में दो से नौ मई तक आयोजित मॉस्को वूशु स्टार्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर राज्य का मान बढ़ाया है। वह राष्ट्रीय वूशु टीम की सदस्य थी। उसने बताया कि उसको ताउलु इवेंट में कांस्य पदक मिला है। वह वर्ष 2005 से ही वूशु के खेल का प्रशिक्षण ले रही है। खेल के साथ ही उसने भूगोल विषय से पीजी के पश्चात बीपीएड भी कर लिया है। उसने अपने जीत का श्रेय प्रशिक्षक शैलेंद्र दूबे और मां मंजू कच्छप तथा पिता हुस्ना उरांव को दिया। पूर्णिमा ने संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद कठिन परिश्रम के द्वारा यह उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को मेडल जीत कर लौटने पर रांची एयरपोर्ट पर तथा गुरुवार को कांके चौक पर उसका जोरदार स्वागत किया गया तथा शॉल आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों और सरना समिति कांके के द्वारा गाजे बाजे के साथ पूर्णिमा की जीत की खुशी मनाई गई। इस मौके पर कांके सरना समिति अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, वरीय कांग्रेस नेता महेश कुमार मनीष, जमील अख्तर, सुरेश कुमार बैठा, विनोद सांगा, रूबी मिंज, मां मंजू कच्छप, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, मुनाजीर हसन, सोनू कुमार वर्मा, अभिजीत रंजन, मुन्नी गाड़ी, समाजसेवी अब्दुल अबुल, देवा उरांव आदि ने उसको बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। अब्दुल अबुल ने सीएम से ऐसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी देने की मांग की।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم