GA4-314340326 हरातू ईद शिव मंडा पूजा में अंगारे पर चले शिव भक्त भोक्ता

हरातू ईद शिव मंडा पूजा में अंगारे पर चले शिव भक्त भोक्ता

विधायक राजेश कच्छप रात्रि जागरण अखड़ा का उदघाटन करते
Angara (Ranchi) हरातू ईद शिव मंडा पूजा में मंगलवार की सुबह में आग के अंगारे पर चलकर 101 भोक्ताओं ने अपनी शिव भक्ति के प्रति आस्था प्रकट की। सात दिवसीय शिव मंडा पूजा में 151 सोक्ताइन शामिल हुआ। सुबह में झूलन और सोमवार की शाम में लोटन पूजा की गई थी। रात्रि जागरण में रात भर बंगाल को दो छउ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला चलता रहा। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, झारखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य पारसनाथ भोगता थे। अतिथि के रूप में हरातू मुखिया राजेन्द्र बेदिया, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मुंडा, पंसस बिनोद रजवार, समाजसेवी फारूक खान, प्रकाश यादव, शिवधर रजवार, निर्मल करमाली, महेश महतो थे। 
             शिव मंडा पूजा हमारी समृद्ध पुरातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग: विधायक राजेश कच्छप
आग के अंगारे पर चलते भोक्ता
राजेश कच्छप ने कहा कि शिव मंडा पूजा हमारी समृद्ध पुरातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। रामकुमार पाहन ने कहा कि शिव मंडा पूजा समाज को आध्यात्मिक रूप से एकजुट करता है। पारसनाथ भोगता ने कहा कि शिवमंडा पूजा के कारण ही छउ नृत्य की परंपरा जीवंत बनी हुई है।  अध्यक्ष श्रवण कुमार मुण्डा, उपाध्यक्ष चिंता साहू, सचिव रमण मुंडा, सह-सचिव विमल मुंडा, कोषाध्यक्ष भागीरथ गंझू, सहकोषाघ्क्ष किशोर मुंडा, संरक्षक रथुवा मुंडा, जगदीश मुंडा, मनमोहन भोगता, काशीनाथ साहू, प्रवक्ता मनोज पाहन, प्रेमनाथ बेदिया, राजू करमाली, बालेश्वर बेदिया सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم