GA4-314340326 सुदेश महतो ने कहा-एक सप्ताह के अंदर हो पेयजल समस्या का समाधान

सुदेश महतो ने कहा-एक सप्ताह के अंदर हो पेयजल समस्या का समाधान

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते सुदेश
Angara (Ranchi)  जोन्हा के गुड़ीडीह स्थित वन विश्रामागार में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने जोन्हा प्रक्षेत्र के पांच पंचायतों में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों से अधिकारी व पांच पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। क्रमवार तरीके से सुदेश महतो ने जनसमस्याओं की जानकारी ली व उसके समाधान के लिए किये जा रहे प्रयासों को समझा व कई सुझाव दिये। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच 50 लाख रुपये की परिसंपति का वितरण किया। सुदेश महतो ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य और जन समस्याओं को लेकर जवाबदेह एवं संवेदनशील बनें। उनकी समस्याओं को सुनें और शीध्र हल निकाले। सरकार के द्वारा कई बार जनता दरबार का आयोजन किया गया, लेकिन गांव के लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। यह बेहद दुखद पहलू है। लोगों के लिए हम ऐसी परिस्थिति बनाएं कि समस्याओं के लिए लोग नहीं बल्कि बधाई देने के लिए हमारे पास उन्हें आना पड़े। गांव-गांव में योजनाओं की जानकारी के लिए अभियान चलाने की जरूरत है। इस अवसर पर अनगड़ा बीडीओ उत्तम प्रसाद, सीओ पुष्पक रजक, प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, पंसस दिलीप बेदिया, बीसीओ अरविंद कुमार, संजय सिद्धार्थ, बीपीओ अवनीन्द्र कुमार, पंकज तिर्की, मुखिया विजय उरांव, सारथी देवी, सुधु बेदिया, शंकर बेदिया, अमर सिंह मुंडा, राजू महली, सीताराम साहू, मो. इरफान, विक्रम ठाकुर, शंभू साहू, पंकज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। 

                        सुदेश कुमार महतो ने लाभुकों के बीच बांटी पचास लाख रूपये की परिसंपति

परिसंपति का वितरण करते सुदेश
निर्णय हुआ कि प्रत्येक बुधवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय के द्वारा जोन्हा क्षेत्र में विशेष शिविर का आयोजन कर जनमसस्या सुनी जाएगी। साथ ही जोन्हा में पावर सब स्टेशन बनाने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पावर सब स्टेशन के लिए सीओ अनगड़ा को भूखंड चिन्हित करने को कहा। सुदेश ने एक सप्ताह के अंदर पंचायतों के खराब चापानलों की मरम्मत कराये जाने का निर्देश दिया। कहा कि 15 वें वित्त की राशि से पेयजल संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाए। टास्क फोर्स बनाकर पेयजल संकट को दूर करे। साथ ही पानी का दुरूपयोग रोकने के लिए पंचायतों में सेमिनार का आयोजन करें। बिजली के तारों के संपर्क में आनेवाले पेड़ों के छटाई करने व लाईनमैन की संख्या बढ़ाने तथा अवैध वसूली करनेवाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश बिजली अधिकारियों को दिया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم