GA4-314340326 अज्ञात युवती के शव मामला को 36 घंटा में सुलझाया, अनगड़ा के पूर्व थानेदार को एसपी ने किया सम्मानित

अज्ञात युवती के शव मामला को 36 घंटा में सुलझाया, अनगड़ा के पूर्व थानेदार को एसपी ने किया सम्मानित

ब्रजेश कुमार को सम्मानित करते ग्रामीण एसपी
Angara (Ranchi) अनगड़ा के पूर्व थानेदार ब्रजेश कुमार को शनिवार को ग्रामीण एसपी रांची नौशाद आलम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ब्रजेश कुमार ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के कनकटटा में 27 अप्रैल को मिली एक अज्ञात युवती के शव मामला को 36 घंटा के अंदर सुलझा लिया था। साथ ही इस कांड के मुख्य आरोपित को गिरफतार कर जेल भेजा था। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने ब्रजेश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि सत्यनिष्ठा, लगनशीलता व धैर्य व सूझबूझ के साथ किये गये कार्यो के कारण रांची पुलिस का आमजनों में विश्वास बढ़ा है। इनके उजजवल भविष्य की कामना करता हूं। ब्रजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने पर समाजसेवी संजीव कुमार सिंह, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, रामनाथ महतो, रामपोदो महतो, सागर साहू, अजय कुमार महतो, रंथा महली, सहित अन्य ने बधाई दी है।

इसे भी पढ़ेशादी के लिए बनाई दबाव तो प्रेमी ने...

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم