GA4-314340326 जनता करती रही “सरकार” का इंतजार, चार घंटा विलंब से पहुंचे “सरकार” अनेक फरियादी बैरंग लौटे

जनता करती रही “सरकार” का इंतजार, चार घंटा विलंब से पहुंचे “सरकार” अनेक फरियादी बैरंग लौटे

जनता का फरियाद सुनते विधायक राजेश कच्छप
angara(ranchi) प्रखण्ड सह अंचल मुख्यालय सभागार में बुधवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने जनता दरबार लगाया व चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। मौके पर ग्रामीणों ने जमीन संबधी आनलाइन इंट्री, दाखिल खारिज, राशन कार्ड, आवास निर्माण, विधवा पेंशन, पेयजल, बिजली, मनरेगा भुगतान, स्वास्थ्य सेवा संबंधित, विभिन्न प्रमाणपत्रों सहित अनेकों समस्याएं विधायक के समक्ष रखा। मौके पर कुछ लोगों ने गेतलसूद स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक नही होने का मामला उठाया। इसपर विधायक ने तत्काल मोबाइल से सिविल सर्जन को फोन कर अविलंब चिकित्सक को नियुक्त का जानकारी देने को कहा। इसके बाद विधायक जी ने राजस्व कर्मचारी शशिकांत की क्लासा लगाया। कहा कि आपके लागिन में जितने भी मामला पेडिंग है उसको तुरंत आगे बढ़ाया जाए। बाद में अनेक विभागों की समीक्षा के बाद कहा कि समस्याओं का समाधान को लेकर विभागीय अधिकारियों त्वरित गति से काम करे। विधायक ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वित कराने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में काम होना चाहिए। मौके पर बीडीओ उत्तम प्रसाद, सीओ पुष्पक रजक, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, मुखिया रौशनलाल मुंडा, सीमा देवी, कृष्णा मुंडा, सरिता तिर्की, कविता देवी, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा, एतवा उरांव, छोटेलाल महतो, साकीर अंसारी, फारूक खान, मुमताज खान सहित दर्जनों विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे। 

 लोहरा/लोहार जाति को जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी को दूर करे अधिकारी: विधायक  राजेश कच्छप

जनता दरबार में कुछ लोगों ने लोहरा/लोहार जाति को लेकर जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी की जानकारी दी। इसपर विधायक ने कहा कि जमीन बेचने के लिए लोग लोहार बन जाते है। आरक्षण का लाभ उठाने के लिए लोहरा बनना चाहते है। अब तो यह ग्रामसभा और स्थानीय जांच के आधार पर तय होगा कि कौन अजजा के सदस्य है। इस मामले में अंचल प्रशासन तेज गति से काम करे। किसी को अनवाश्यक परेशान ना करें। 
 
                                        और “सरकार” का इंतजार करती रही जनता
सुबह से ही जनता अपने “सरकार” का इंतजार कर रही थी। 11 बजे से जनता दरबार सुनिश्चित था। सभी पंचायतों में इसकी मुनादी भी पिटवा दी गई थी। सरकार दो बजे आते है। आते ही फरियाद सुनना शुरू करते है। एक साथ जनता का फरियाद और विभागीय समीक्षा शुरू होती है। इससे कई बार उहापोह की स्थिति दिखी। साढ़े पांच बजे समीक्षा खत्म होती है तो अनेक विभाग की समीक्षा शेष रह जाती है। अनेक फरियादी बैरंग लौट जाते है। जनता फिर से अगले जनता दरबार के इंतजार में लग जाती है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم