GA4-314340326 जंगली हाथी ने किया आॉटो व बाइक पर हमला, सवारी भागे तो गुस्से में आटो व बाइक को तहस-नहस किया।

जंगली हाथी ने किया आॉटो व बाइक पर हमला, सवारी भागे तो गुस्से में आटो व बाइक को तहस-नहस किया।

सुरसू घाटी में बीच सड़क में खड़ा हाथी
Angara (Ranchi) सुरसू घाटी में बुधवार की दोपहर चार बजे के समीप एक जंगली हाथी ने बीच सड़क में हलमाद बाजार से साप्ताहिकी बाजार कर घर आर रहे एक आटो (जेएच01डीवाई 0119) व होंडा साइन बाइक सवार (जेएच01बीटी 9652) पर हमला कर दिया। आटो बंधुवाडीह के शंकर बेदिया व बाइक मातकमडीह के जयराम बेदिया का है। इस हमले में एक दर्जन लोग हाथी के इस हमले में बाल बाल बच गये। गुस्से में हाथी ने आटो व बाइक को तहस-नहस किया। आटो व बाइक को हाथी ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए हाथी के हमले से आटो व बाइक में सवार लोग वाहन छोड़कर किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागे। हाथी ने आटो में रखा दैनिक उपयोग की वस्तु व खाद्यान्न को बर्बाद कर दिया। वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के बाद हाथी सड़क के बीचों बीच खड़ा हो गया। जिससे गोला-कोरांबे मार्ग में एक घंटा तक आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। रोड में हाथी को देख लोग वापस लौट गये। इस घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी श्यामसुंदर बेदिया मौके पर पहुंचे। वनविभाग से नुकसान का मुआवजा व हाथी को क्षेत्र से भगाने की मांग की।
 
                                              बच्चा के गुम होने से परेशान हथिनी कर रही हमला

हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया आटो
ग्रामीणों ने बताया कि अपना बच्चा के खो जाने से परेशान यह हथिनी लगातार पिछले कई दिनों से लोगों पर हमला कर रही है। साथ ही दिन में ही गांव में आ जाती है। इससे सुरसू, हरजालुम सहित अन्य गांवों में दहशत का माहौल है। एक दिन पूर्व यह हथिनी दिन के उजाले में ही हरजालुम गांव पहुंची थी। काफी प्रयास के बाद भी वही खड़ी रही। 
वीडियो देखे:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم