|
हरजालुम गांव में पहुंचा जंगली हाथी |
Angara (Ranchi) अनगड़ा प्रखंड के सुरसु पंचायत के हरजालूम गांव में मंगलवार को दिन में ही एक जंगली हाथी आ पहुंचा। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथी लगातार खेतों में लगी गरमा धान को रौंद कर बर्बाद कर रहा था। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी हाथी गरमा धान के खेतों में जमा रहा। आधा दर्जन किसानों के खेत मे लगी गरमा धान को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से यही हाथी आसपास के गांव में आतंक मचा कर रखा है। ग्रामीणों ने इस झेत्र से हाथी हो भगाए जाने की मांग की है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.