GA4-314340326 लैंपस अध्यक्ष लिए हो रहे चुनाव में मतदान करने से वंचित सदस्यों का हंगामा

लैंपस अध्यक्ष लिए हो रहे चुनाव में मतदान करने से वंचित सदस्यों का हंगामा

मतदान का विरोध करते उमेश बड़ाईक
Angara (Ranchi)  बीसा स्थित पंचायत सचिवालय में गुरूवार को बीसा पंचायत लैंपस अध्यक्ष के लिए हो रहा चुनाव में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच अध्यक्ष व दस कार्यकारणी सदस्यों के चयन को लेकर गुप्त मतदान कराया गया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सत्यदेव मुण्डा, महेश बेदिया व रविशंकर बेदिया थे। अध्यक्ष व दस कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मतदान हो रहा था। वही दूसरी तरफ मतदान करने से वंचित वोटर लगातार नारेबाजी कर रहे थे। हंगामा का नेतृत्व कर रहे ग्रामप्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक ने कहा कि गलत तरीके से एक खास व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने के लिए अवैध तरीके से चुनाव कराया जा रहा है। इस चुनावी प्रक्रिया को रदद कर सभी सदस्यों का नाम सूचीबद्ध कर चुनाव कराया जाए। चुनाव मजिस्ट्रेट अंचल निरीक्षक अनगड़ा रमेश रविदास ने बताया कि मतदान से वंचित रह गये कुछ मतदाताओं ने हंगामा किया था। अभी शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। 225 सदस्यों का पर्ची काटा गया था। लेकिन कतिपय कारणों से पचास सदस्यों का नाम सूचीबद्ध नही हो पाया। हालांकि सूचना देकर सदस्यों से सूची जमा करने को कहा गया था। इसमें जिसने जमा किया उसका नाम सूचीबद्ध किया गया।  

मतदान करते सदस्य
क्या है मामला.. पहली बार बीसा पंचायत में लैंपस के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के चयन को लेकर मतदान किया जा रहा था। मतदान के दौरान ही उमेश कुमार बड़ाईक के नेतृत्व में मतदान से वंचित हुए दर्जनों लोगों ने इस मतदान प्रक्रिया का विरोध शुरू किया। मतदान स्थल में लगातार हो-हंगामा होता रहा। अगस्त 2022 में बीसा पंचायत के 225 लोगों ने लैंपस का सदस्य बनने को लेकर 110 रूपये का फार्म भरा। लेकिन अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 50 सदस्यों का नाम गायब हो गया। कुल 175 सदस्यों का नाम ही मतदाता सूची में जुड़ पाया। विवाद यही से शुरू हुआ। बीसा बेहराटोली के बालेश्वर बेदिया, मनोज बेदिया, सुखराम बेदिया, लक्ष्मण बेदिया, मंगल बेदिया, दीपू देवी, चैती देवी, सुरोधनी देवी, सोमरा बेदिया, अमर सिंह बेदिया, धरमा बेदिया, सु़रेन्द्र बेदिया, आशाराम बेदिया व बीसा से बालेश्वर बेदिया, बंधन पाहन सहित अन्य का नाम मतदाता सूची से गायब है। ये सभी 2 अगस्त 2022 को लैंपस सदस्य बनने के लिए 110 रूपया का भुगतान करके रसीद कटवाया था।   
उमेश कुमार बड़ाईक
उमेश कुमार बड़ाईक का आरोप है कि एक विशेष व्यक्ति को लैंपस अध्यक्ष बनाने के लिए इसके विरोधियों को षडयंत्र करके मतदान करने से वंचित कर दिया गया। सरकार अविलंब इस चुनाव प्रक्रिया को रदद कर सभी सदस्यों को सूचीबद्ध कर चुनाव कराया जाएगा। जबरन अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो इसे लेकर लगातार विरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री को इसकी जानकारी दी जाएगी। 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم