GA4-314340326 big breaking: जोन्हा के गौतमधारा जंगल में महुआ की डोरी चुनने गई महिला की वज्रपात से हुई मौत

big breaking: जोन्हा के गौतमधारा जंगल में महुआ की डोरी चुनने गई महिला की वज्रपात से हुई मौत

मृतका कमला देवी
Angara (Ranchi)  जोन्हा के गौतमधारा के समीप सोमवार की शाम पांच बजे हुई वज्रपात की चपेट में आने से कमला देवी(25) की मौत हो गई। मृतका कमला देवी गौतमधारा निवासी अजय मुण्डा की पत्नी थी। घटना के समय कमला गौतमधारा जंगल में महुआ की डोरी चुनने गई थी। इसी बीच आंधी पानी शुरू हो गया। पानी से बचने के लिए वह महुआ पेड़ के नीचे छिप गई। इसी बीच हुए वज्रपात से मौके पर उसकी मौत हो गई। गुड़ीडीह के मुखिया विजय उरांव ने सरकार से मृतक के स्वजन को आपदा राहत कोष से चार लाख रूपया की मुआवजा राशि देने की मांग की है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم