GA4-314340326 आजसू नेता पारसनाथ उरांव ने किया क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत

आजसू नेता पारसनाथ उरांव ने किया क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत

क्रास कंट्री दौड़ का उदघाटन करते आजसू नेता पारसनाथ उरांव।
Angara (Ranchi)  शहीद लांस नायक राजकुमार महतो का 19वीं शहादत दिवस के मौके पर रविवार को मंझलाटोली मिलन चौक में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह में मुख्य अतिथि आजसू पाटी के पूर्व खिजरी विस प्रत्याशी पारसनाथ उरांव ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, ग्रामप्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक व अजीत महतो थे। शाम में सभी विजेताओं को नगद राशि, मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पारसनाथ उरांव ने कहा कि आयोजन समिति के द्वारा पिछले 19 सालों से क्रास कंट्री दौड़ का किया जा रहा आयोजन सराहनीय प्रयास है। इससे प्रतिभा को सामने आने का मंच मिलता है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सालोंभर प्रतिभागी प्रैक्टिश करते रहते है। जो उनका भविष्य भी तय करता है। समाज को इस तरह के आयोजन को बढ़-चढ़कर मदद करने की जरूरत है। 

          सीनियर बालक ग्रुप में पारसनाथ महतो व बालिका सीनियर वर्ग में कोमल रंजन बनी चैंपियन

दौड़ में शामिल प्रतिभागी
सीनियर बालक ग्रुप में प्रथम स्थान पारसनाथ महतो, द्वितीय स्थान संजय महतो, तृतीय स्थान चंदन महतो व सांत्वना पुरस्कार सुनील कुमार महतो, सुमित कुमार, राकेश महतो, रतन लाल महतो, पवन कुमार, दिनेश बेदिया, सूरज महतो को दिया गया। बालिका सीनियर वर्ग प्रथम कोमल रंजन, द्वितीय रोशनी कुमारी, तृतीय श्वेता कुमारी, के अलावा सांत्वना पुरस्कार रिया कुमारी, मधुश्री रानी, आरती महतो, अंजली महतो, गरिमा कुमारी, संजना कुमारी, दीपिका कुमारी को दिया गया। बालक जूनियर वर्ग प्रथम राजन पाहन, द्वितीय प्रदीप कुमार, तृतीय पृथ्वीराज महतो के अलावा सांत्वाना पुरस्कार अमर नायक, विक्की महतो, अविनाश कुमार, साहिल मुंडा, प्रकाश महतो, अनमोल महतो, पीयूष करमाली, जूनियर वर्ग बालिका प्रथम पुरस्कार मोनिका कुमारी, द्वितीय दीक्षा कुजुर, तृतीय साक्षी कुमारी के अलावा सांत्वना पुरस्कार नेहा कुमारी, कृतिका कुमारी, साक्षी कुमारी, ज्ञानी कुमारी, संजना कुमारी, शीतल कुमारी, अनुष्का महतो को दिया गया। 
                                    मासू पतरा खेल मैदान का नाम हुआ शहीद राजकुमार महतो मैदान
शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते
दोपहर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। साथ ही मासू पतरा खेल मैदान का नामकरण शहीद राजकुमार महतो मैदान के नाम से किया गया। शहीद की प्रतिमा पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. राकेश किरण महतो, कुरमी विकास परिषद के अध्यक्ष रणधीर चौधरी, रामनाथ महतो, पंसस मदरा मुंडा, मुखिया कविता देवी, आतिश महतो, रामसाय मुंडा, सखीचंद महतो, मोहन महतो, ज्योतिष महतो, ग्राम प्रधान देवराज पहान, ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली एवं उप मुखिया दुर्गा महतो सहित शहीद की माता देवमंती देवी, पत्नी जयप्रभा महतो, भाई अमरनाथ महतो, पुत्र गौरव एवं अंकित कुमार ने माल्यार्पण किया। 
                                           आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान। 
आयोजन को सफल बनाने में विष्णु महतो, कारीनाथ महतो, रामेश्वर महतो, महेंद्र महतो, जगरनाथ महतो, कृष्णा करमाली, रितुलाल महतो, मोहन महतो, धनेश्वर महतो, सकल महतो, मनीष कुमार, सोनेलाल महतो, बालेश्वर महतो सोनेलाल महतो, सोमरा मुंडा, राजेंद्र महतो, गबेश्वर महतो, बृजलाल महतो, वीरेंद्र महतो, शिव नारायण महतो धनंजय महतो, विशेश्वर मुण्डा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم