GA4-314340326 खिजरी विस में राजनीतिक परिर्वतन के लिए आजसू पार्टी तैयार: सुदेश कुमार महतो

खिजरी विस में राजनीतिक परिर्वतन के लिए आजसू पार्टी तैयार: सुदेश कुमार महतो

सुदेश कुमार महतो का स्वागत करते आजसू कार्यकर्ता
अनिल कुमार चौधरी/ Angara (Ranchi): पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी खिजरी विस में राजनितिक परिर्वतन के लिए तैयार है। इसके लिए पूरे डेढ़ साल तक संकल्प लेकर कार्यकर्ता संगठन की मजबूती को लेकर काम करें। कार्यकर्ता मेहनत करें आजसू पार्टी परिणाम देगी। सुदेश कुमार महतो गुरूवार को खिजरी विस स्तरीय पार्टी के स्थापना दिवस सह सकल्प सभा में  मिलन चौक मंझलाटोली में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। बाद में सुदेश कुमार महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को खिजरी विस में राजनीतिक परिर्वतन के लिए संकल्प दिलाया। कहा कि जबतक परिवर्तन नही होगा हमलोग चैन से नही बैठेंगे। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन आजसू पार्टी की देन है। अब नेतृत्व भी आजसू पार्टी करेगा। पूरे झारखंड में स्थापना दिवस को संकल्प सभा के रूप में मनाया गया। झारखंड सरकार झारखंडी जन मानस और विचारधारा के साथ खिलवाड़ कर रही है। राज्य के विकास करने की चिंता कोई नहीं कर रहा है। सुदेश महतो ने कहा कि राजनीति का मंथन करने का अब समय आ गया है। अच्छे राजनीतिक परिवेश समय की मांग है। संकल्प सभा की अध्यक्षता महिला रांची जिलाध्यक्ष सह नामकुम उपप्रमुख वीणा कुमारी व संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भोगता व प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिला परिषद सदस्य ओरमांझी सरिता देवी, 2019 खिजरी विस चुनाव के प्रत्याशी रहे रामधन बेदिया, जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुण्डा, जिला प्रवक्ता प्रकाश लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजू नायक, युवा नेता आतिश कुमार महतो, जितेन्द्र सिंह ने अपने अपने विचार रखा।  

                                पारसनाथ उरांव ने कहा खिजरी विस में परिर्वतन लाने की पूरी है तैयारी
संकल्प सभा में मंचासीन अतिथि
संकल्प सभा का नेतृत्व खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव कर रहे थे। संकल्प सभा में खिजरी विस क्षेत्र में आनेवाले नामकुम, अनगड़ा, ओरमांझी से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। महिलाओं की संख्या अधिक रही। पारसनाथ उरांव बताते है इस बार खिजरी विस में परिर्वतन लाने की पूरी तैयारी की जा रही है। कार्यकर्ताओं को इस परिर्वतन का संवाहक बनाया गया है। इन्हें पूरी टास्क दी गई है। खिजरी फतह के लिए कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होकर लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रकाश चौधरी, फूलेन्द्र महतो, खिलेश्वर महतो, ज्योतिष महतो, मोहन महतो, सज्जाद आलम, धर्मेन्द्र सिंह, आनंद महतो, राजकिशोर महतो, प्रकाश चौधरी, अर्जुन राम, अजीत महतो, किशुन महतो, पारसनाथ महतो, किशोर पाहन, जयराम बेदिया, गणेश उरांव, सुरेन्द्र महतो, राजू उरांव, बेबी देवी, मुनी देवी, माला देवी, सबिता देवी, अनिता देवी, आशाराम महतो, योगेन्द्र महतो, दिलीप पाहन, नरेश महतो, वकील महतो, राजेन्द्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

                          सुदेश कुमार महतो ने कहा खिजरी विस क्षेत्र के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे

सुदेश कुमार महतो
मिशन 2024 को लेकर आजसू पार्टी ने खिजरी विस सीट को एक चुनौती के रूप में लिया है। स्वयं पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो इसकी मानिटरिंग कर रहे है। संकल्प सभा में शामिल भीड़ को देखकर सुदेश कुमार महतो गदगद हो गये। सामूहिक प्रयास से सफल हुए इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों की सराहना किये। अपने भाषण से कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बोले अब से खिजरी विस क्षेत्र के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। कभी भी आप मुझे बुला सकते है। 9 जुलाई से खिजरी फतह के लिए कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आहवान किया। ज्ञात हो कि झारखंड अलग होने के बाद से जब भी आजसू पार्टी खिजरी विस का चुनाव लड़ी है हमेशा वोट प्रतिशत बढ़ा है। 2005 के चुनाव में आजसू प्रत्याशी रहे वर्तमान जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा को लगभग सात हजार वोट मिला था। 2009 को चुनाव लड़े पारसनाथ उरांव को लगभग 14 हजार वोट मिला। 2019 के चुनाव में आजसू पार्टी के प्रत्याशी रहे रामधन बेदिया को करीब 30 हजार वोट मिला। 2014 के चुनाव में भाजपा का आजसू पार्टी के साथ गठबंधन हो गया। जिसका फायदा भाजपा को मिली। भाजपा प्रत्याशी रामकु़मार पाहन सबसे ज्यादा वोट से चुनाव जीतने में सफल रहे। रामकुमार पाहन ने कांग्रेस प्रत्याशी सुंदरी तिर्की को करीब 65 हजार वोट से हराया। 

                             सुदेश कुमार महतो के कारण कुरमी जाति का झुकाव आजसू पार्टी की ओर

खिजरी विस सीट को टारगेट में लेने का मुख्य कारण इस सीट का जातिगत समीकरण रहा है। आदिवासी व कुरमी जाति का वोटर करीब करीब समान है। सुदेश कुमार महतो के कारण कुरमी जाति का झुकाव आजसू पार्टी की ओर है। अनगड़ा व ओरमांझी प्रखंड के अनेक कुरमी बहुल बूथ में 2019 के चुनाव में आजसू पार्टी ने लीड ली थी। कुरमी जाति का वोट बंटने से ही भाजपा उम्मीदवार रामकुमार चुनाव हार गये थे। अनगड़ा व ओरमांझी प्रखंड में आजसू पार्टी की मतबूत पकड़ है। नामकुम प्रखंड में पार्टी की स्थिति कमजोर है। शहरी वोट भी आजसू पार्टी को नही मिलता है। सुदेश कुमार महतो बताते है प्रतिदिन खिजरी विस क्षेत्र के चालीस किमी एरिया से गुजरता हूं। अब खिजरी विस क्षेत्र में राजनीतिक बदलाव करने का समय आ गया है। कार्यकर्ता एकजुटता के साथ मेहनत करें तो बदलाव संभव है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم