GA4-314340326 आजसू पार्टी की सालहन पंचायत अध्यक्ष बनी गीता देवी, 29 जून को होगा पंचायत सम्मेलन

आजसू पार्टी की सालहन पंचायत अध्यक्ष बनी गीता देवी, 29 जून को होगा पंचायत सम्मेलन

आजसू पार्टी के सदस्य 
Angara (Ranchi) सालहन में आजसू पार्टी की बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षत किशोर मुण्डा ने की। मुख्य अतिथि खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव ने की। बैठक में सालहन पंचायत में पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। आजसू महिला मोरचा का विस्तार किया गया। गीता देवी को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। निर्णय हुआ कि 29 जून को सालहन पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। इसमें पंचायत कमिटि के अलावा विभिन्न मोरचा का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष किशुन महतो, विष्णु महतो, रमेश महतो, मालू उरांव, किशोर महतो, दीपक मुंडा, सुनीता देवी, अलोका देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم