GA4-314340326 23 जून को कुच्चू में भाजपा का खिजरी विधानसभा लाभार्थी सम्मेलन, 22 को आजसू का संकल्प दिवस

23 जून को कुच्चू में भाजपा का खिजरी विधानसभा लाभार्थी सम्मेलन, 22 को आजसू का संकल्प दिवस

बैठक में शामिल भाजपा के लोग।

Angara (Ranchi): गोंदली पोखर में मंगलवार को खिजरी विस स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी जैलेंद्र कुमार थे। बैठक में 23 जून संसद को अनगड़ा प्रखंड के कुच्चू में होनेवाली खिजरी विस स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही इस दिन सभी शक्ति केंद्रों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का  बलिदान दिवस पर मनाया जायेगा। लाभार्थी सम्मेलन के मुख्य अतिथि रांची विधायक सीपी सिंह है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक,अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, कामेश्वर महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, राजेन्द्र महतो, अमित मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

आजसू पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जनसंपर्क अभियान

जनसंपर्क अभियान में शामिल आजसू कार्यकर्ता।

आजसू पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव और जिला उपाध्यक्ष जालनाथ चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने  खिजरी विधानसभा में जनसंपर्क कर लोगों को 22 जून पार्टी का संकल्प दिवस को सफल बनाने का आहवान किया है। जनसंपर्क अनगड़ा  के बीसा, हरातू, बेंती, गेतलसूद, जाराटोली, अनगड़ा, चंद्राटोली व नामकुम प्रखंड के हजाम, बंधुवा पंचायत, हाहाप, सरवल आदि कई जगहों पर किया गया।

BJP's Khijri Assembly Beneficiary Conference will be held in Kuchu on June 23

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم