|
विकास तीर्थ यात्रा में शामिल प्रो आदित्य साहू |
Angara (Ranchi) 2014 में केंद्र में मोदीजी के नेतृत्व में बनी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में भारत का नवनिर्माण हुआ है। भारत सशक्त होकर उभरा है, आज पुरा विश्व भारत को नेतृत्व कर्ता के रूप में स्वीकार कर रहा है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद साहू ने गुरूवार को साल्हन स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल में आयोजित भाजपा सरकार के 9 साल बेमिसाल 'विकास तीर्थ' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। सालहन पुल में विकास तीर्थ यात्रा निकाला गया। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का प्रत्येक नागरिक वित्तीय सुरक्षा से जुड़ा, गृहणियों को उज्जवला योजना से धुंए से मुक्ति मिली, गरीबों के लिए 4 करोड़ पीएम आवास बने। कोविड काल में भी भारत निखरा, जब पूरा विश्व संघर्ष कर रहा था, उस समय भारत कोविड टीका का इजाद किया। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार के उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाये। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो ने कहा कि भाजपा सरकार में ही आम आदमी तक विकास पहुंची है।
जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्याय
|
अपने विचार रखते जैलेन्द्र कुमार |
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि विकास और भाजपा एक दूसरे का पर्याय है। और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास के रोल माडल है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजना को केन्द्र सरकार लगातार पहुंचा रही है। इससे लोगों का जीवन स्तर उंचा हुआ है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, अमरनाथ चौधरी, मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, डा. रिझू नायक, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक, जगेश्वर महतो, विमला चौधरी, राजू प्रमाणिक, सिकंदर अंसारी, धनीराम महतो, शिबू मुंडा, रोहित करमाली, गौरी शंकर मुंडा, सुनील महतो, सोनू महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.