अनिल चौधरी / Angara (Ranchi): अनगड़ा प्रखंड में मामूली बात पर एक पति ने टांगी से मारकर अपनी पत्नी की जान ले ली। यह घटना प्रखंड की राजाडेरा पंचायत के जींतूबेड़ा गांव की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विजय महतो गुरुवार की रात को आम दिनों की तरह अपने घर में था। किसी बात पर उसकी अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। वह इतने गुस्से में आ गया कि पास टांगी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, ताबड़तोड़ टांगी चलाता रहा। पत्नी जगन देवी (40) जब खून से लथपथ हो गई, तो वह भाग गया। लोगों ने रात में ही उसे पास के एक अस्पताल में पहुंचाया, वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया।
मृतका जगन देवी। |
रिम्स में इलाज के दौरान हुई मौत
टांगी के प्रहार से घायल महिला का रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मृतका जगन देवी विजय महतो की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी के रहते विजय ने जगन देवी से दूसरी शादी की थी। सूचना मिलने पर पहुंची अनगड़ा थाने की पुलिस विवाद के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। आरोपी विजय महतो को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी विजय महतो। |
Breaking News: In Jeentubeda of Angara, husband killed his wife over a minor issue
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.