GA4-314340326 अनगड़ा के विभिन्न संस्थानों में हुआ योग का प्रदर्शन

अनगड़ा के विभिन्न संस्थानों में हुआ योग का प्रदर्शन

उषा मार्टिन विवि में योग करते
Angara (Ranchi) योग दिवस पर अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न संस्थानों में योग का प्रदर्शन किया गया। उषा मार्टिन विवि अनगड़ा, चिलदाग प्लस टू स्कूल, चिलदाग स्कूल मैदान, सालहन पंचायत सचिवालय, सिरका विकास विद्यालय मैदान, सिकिदिरी मैदान, जशपुरिया पब्लिक स्कूल बीसा, सीआईटी सहित अन्य जगहों पर योग का प्रदर्शन किया गया। जशपुरिया पब्लिक स्कूल में ट्रस्ट के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार शामिल हुए। जैलेन्द्र कुमार ने लोगों से करो योग रहो निरोग का आहावान किया। उषा मार्टिन विवि अनगड़ा में रजिस्ट्रार डा. अनिल कुमार मिश्रा, डीन एकेडमिक प्रो. हिमांशु नारायण, डा. विनय कुमार सिंह आदि शामिल हुए। चिलदाग स्कूल में संजय महतो, दुर्गा महतो व प्रभारी प्राचार्य संगीता रवि शामिल हुए। सीआईटी में योग शिक्षिका डा. परिणीता सिंह ने योग संपन्न कराया। सालहन पंचायत सचिवालय में जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, मुखिया सरिता तिर्की, उप मुखिया विमला चौधरी, गीता देवी, रूपलक्ष्मी देवी, अरविंद मुंडा, प्रवीण मुंडा, उरू कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य शामिल हुए। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم