GA4-314340326 रातू में पांच दिवसीय श्रीराम कथा-श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू, कलशयात्रा में शामिल हुईं पांच हजार से अधिक महिलाएं 

रातू में पांच दिवसीय श्रीराम कथा-श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू, कलशयात्रा में शामिल हुईं पांच हजार से अधिक महिलाएं 

कलशयात्रा में शामिल महिलाएं।

Ratu (Ranchi): श्रीराम कथा यज्ञ सह श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ की भव्य शुरुआत हो गई। कथा से पूर्व पांच हजार से अधिक श्रद्धालु महिलाओं ने कलश उठाकर सनातन धर्म के परती आस्था दिखाई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर रातू चट्टी से होते हुए महाराजा बड़ा तालाब पहुंची। जहां पर आचार्य अनील पाठक ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करा कर कलश में जल भरवाया। जल उठा कर कलशधारी महिलाएं पुरुष काठीटांड चौक पहुंचे। काठीटांड़ चौक पर कलश यात्रा में पुष्प वर्षा की गई। लगभग पांच किलोमीटर दूरी तय कर कलश यात्रा मां देवी मंदिर की परिक्रमा कर रातू किला स्थित यज्ञ स्थल परिसर पहुंची। जहां पर कलश को स्थापित किया गया। भारी गर्मी और पक्की सड़क को देखते हुए कलश यात्रा में शामिल कलशधारीयो के लिए पूरे सड़क मे पानी की पटवन की गई। इसके बाद आचार्य अनील पाठक ने यज्ञ मंडप में पञ्चांग पूजन, मंडप प्रवेश, बेदी निर्माण विधि विधान पूर्वक कराया।वही दूसरी ओर बनारस से आए आचार्य आकाश पाठक, कोशलेश पांडेय, अमित तिवारी , अश्वमेघ पांडेय, वैभव द्विवेदी, प्रशांत द्विवेदी द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरूआत की गई। कलश यात्रा का शोभा बढ़ाने में अजयनाथ शाहदेव, रांची जिला जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, महेश महतो, भरत काशी, प्रमुख संगीता देवी 

यज्ञ के यजमान 

मोहन साहू- सरिता केशरी, कैलाश बैठा-पुष्पा देवी, रामधीर तिवारी-करुणा तिवारी, शिवनारायण-गीता देवी, सूरज साहू- किरण देवी, श्याम किशोर तिवारी-प्रतिमा तिवारी।

देखिए कलशयात्रा का वीडियो.... 



Five-day Shriram Katha-Shrilakshmi Narayan Yagya started in Ratu, more than five thousand women participated in Kalshayatra

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم